देश-दुनिया

TET: राहुल गांधी बोले-महाराष्ट्र में टीईटी की नई तारीख तत्काल घोषित करें, आयु सीमा में मिले छूट

Rahul Gandhi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का प्रश्नपत्र कथित तौर पर लीक होने के कारण परीक्षा रद्द किए जाने के बाद इसकी नई तिथि की घोषणा में विलंब को लेकर मंगलवार को चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि तत्काल नई तारीख की घोषणा की जाए और प्रभावित अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाए। राहुल ने लगाया कि प्रश्नपत्र लीक होने की गलती व्यवस्था की है, लेकिन इसकी सजा ईमानदारी से तैयारी करने वाले लाखों अभ्यर्थी भुगत रहे हैं।

जानें, क्या कहा राहुल गांधी ने
राहुल गांधी ने सोशलल मीडिया एक्स पर लिखा कि महाराष्ट्र में टीटीटी का पेपर लीक हुआ, परीक्षा रद्द हुई। छह लाख अभ्यर्थी अधर में। दो हफ्ते हो गए, नई तारीख का कोई अता-पता नहीं। लीक करने वाले आजाद, सिस्टम बेदाग और सजा भुगत रहा है, वो जिसने ईमानदारी से मेहनत की।ये देश के कार्यरत और होने वाले शिक्षक हैं जिनके हाथ में भारत का भविष्य है – ये वही लोग हैं, जिन्होंने साल दर साल तैयारी की, फॉर्म भरे, फीस दी, दूर-दराज के सेंटर तक गए। और अब बस इंतजार कर रहे हैं, बिना तारीख, बिना जवाब। मुख्यमंत्री जी – तीन चीजें, आज ही। समय-सीमा : टीईटी की नई तारीख अभी घोषित कीजिए। जवाबदेही : लीक के जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो, अभ्यर्थी पर नहीं। भविष्य की रक्षा : जिनका साल इस लीक के कारण बर्बाद हुआ, उन्हें उम्र सीमा में छूट दी जाए। गलती संस्था की, सजा अभ्यर्थी को – यह इंसाफ नहीं है।

17 जुलाई को देहरादून में पेपर लीक के बढ़ते संकट पर बात करेंगे
17 जुलाई को देहरादून में मैं पेपर लीक के बढ़ते संकट पर आपसे विस्तार से बात करूंगा। अब समय आ गया है शिक्षा क्रांति का – ऐसी व्यवस्था बनाने का, जहां युवाओं को सिस्टम की नाकामी नहीं, अपनी मेहनत का फल मिले। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button