क्राइम

Uttarakhand Crime: बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी में बीकेटीसी का निलंबित कर्मचारी गिरफ्तार

Uttarakhand News: उत्तराखंड पुलिस ने बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी में बीकेटीसी के निलंबित कर्मचारी प्रमोद नौटियाल को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। चमोली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि नौटियाल को रविवार रात चमोली पुलिस ने गिरफ्तार किया और बद्रीनाथ ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

जानें, क्या है मामला
बद्रीनाथ धाम डोनेशन विवाद पर चमोली जिले के पुलिस सुपरिटेंडेंट सुरजीत सिंह पंवार ने कहा कि आठ जुलाई 2026 को बद्रीनाथ पुलिस स्टेशन की कोतवाल में एक क्रिमिनल केस दर्ज किया गया था। एफआईआर में मंदिर कमिटी के एक अधिकारी युद्धवीर फरसवान ने दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने मंदिर कमेटी के एक कर्मचारी प्रमोद नौटियाल का नाम लिया। उस पर मंदिर के गिने हुए फंड के एक हिस्से का गबन करने का आरोप लगाया। इसके आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 306 और 316(5) के तहत केस दर्ज किया गया।

यहां से हुई गिरफ्तारी
कोतवाली बद्रीनाथ के इंस्पेक्टर अभी केस की जांच कर रहे हैं। डिस्ट्रिक्ट लेवल पर जांच में मदद के लिए एसपी के डायरेक्शन में एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) बनाई गई है। हमने सभी मौजूद सीसीटीवी फुटेज इकट्ठा कर लिए हैं और उन्हें रिव्यू करने का प्रोसेस चल रहा है। फुटेज का एक बड़ा हिस्सा पहले ही चेक किया जा चुका है। पहली नजर में कैमरा रिकॉर्डिंग से कंफर्म होता है कि प्रमोद नौटियाल कुछ सामान और कैश निकाल रहे थे। हमें मिले इस पहली नजर में सुबूत के आधार पर प्रमोद नौटियाल को रविवार कीरात दाराद से गिरफ्तार किया गया। उसे सोमवार को गोपेश्वर में कोर्ट में पेश किया जा रहा है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button