राजनीति
Ram Mandir Donation Controversy: राम मंदिर चंदा विवाद पर उद्धव ठाकरे ने पांच जुलाई से महाराष्ट्र में राम रक्षा आंदोलन की घोषणा की

Maharashtra Politics: शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र में पांच जुलाई से राम रक्षा आंदोलन शुरू करने की शुक्रवार को घोषणा की है। उद्धव ठाकरे ने लोगों से अयोध्या के प्रतिष्ठित राम मंदिर में चढ़ावे के कथित गबन के मामले में भाजपा को जवाबदेह ठहराने के लिए इस आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया है।
हनुमान स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे
उद्धव ठाकरे ने कहा कि पांच जुलाई को लोग मध्य मुंबई के दादर स्थित हनुमान मंदिर में एकत्र होंगे, जहां हनुमान स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे तथा अयोध्या के राम मंदिर में हुई कथित चोरी की जिम्मेदारी लेने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर दबाव बनाएंगे। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



