Lucknow Fire Incident: लखनऊ अग्निकांड में नियमों के उल्लंघन को लेकर इमारत पर नोटिस चस्पां, 15 दिन में मांगा जवाब

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने अलीगंज स्थित उस इमारत पर बुधवार को नोटिस चस्पां किया, जहां इस सप्ताह भीषण आग लगने की घटना में 15 लोगों की मौत हो गई थी। अधिकारियों ने बताया कि इमारत के मालिक को 15 दिनों के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया गया है।
लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले नौ लोगों का अंतिम संस्कार किया गया
लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक इमारत में लगी भीषण आग में झुलसकर जान गंवाने वाले 15 में से नौ लोगों का मंगलवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। सुखमणि सिंह का अंतिम संस्कार आलमबाग के बैकुंठ धाम में, ज्योति, नीलेश और एक अन्य व्यक्ति का भैंसा कुंड घाट पर और अनुच्छा राय का लखनऊ के पिपराघाट में किया गया।
नियमों पर हावी है भ्रष्टाचार, आग में मारे गए लोगों के परिजन को एक-एक करोड़ रुपये दे सरकार: अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में एक इमारत में भीषण आग लगने से 15 लोगों की मौत की घटना को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि नियमों पर भ्रष्टाचार हावी हो चुका है। अखिलेश यादव ने हादसे में मारे गये लोगों के परिजन को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग भी की।(भाषा)



