क्राइम
ED Raid: ईडी ने मुंद्रा बंदरगाह से मादक पदार्थ की बरामदगी के मामले में दिल्ली में की छापेमारी

Delhi News: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2021 में मुंद्रा बंदरगाह से मादक पदार्थ बरामद होने के मामले से जुड़ी धनशोधन जांच के तहत बुधवार को दिल्ली में कई स्थानों पर छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
राष्ट्रीय राजधानी में करीब पांच परिसरों पर छापे
निदेशालय के अधिकारियों ने बताया कि धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत राष्ट्रीय राजधानी में करीब पांच परिसरों पर छापे मारे जा रहे हैं। इनमें दिल्ली के कारोबारी हरप्रीत सिंह तलवार उर्फ कबीर तलवार, शमशुद्दीन नामक एक व्यक्ति और कुछ अन्य लोगों के परिसर शामिल हैं। (भाषा)


