देश-दुनिया
NEET Re-Exam: नीट पुन:परीक्षा के लिए एनटीए ने जारी किया परामर्श, प्रवेशपत्र के बारे में अभ्यर्थियों को संदेश भेजे

NEET: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने शुक्रवार को कहा कि वह 21 जून को होने वाली नीट-यूजी 2026 पुन:परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को प्रवेशपत्र डाउनलोड करने के संबंध में संदेश, ईमेल और वाट्सएप संदेश भेज रही है। साथ ही, छात्रों को धोखाधड़ी वाले संदेशों व फर्जी सूचनाओं से सावधान कर रही है।
सीबीआई कर रही है जांच
मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट-यूजी परीक्षा इस साल तीन मई को आयोजित की गई थी, लेकिन प्रश्नपत्र लीक के आरोपों के कारण 12 मई को इसे रद्द कर दिया गया था। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) वर्तमान में इस मामले की जांच कर रही है। (भाषा)



