देश-दुनिया

Delhi News: दिल्ली में अभिजीत दीपके समेत सात हजार प्रदर्शनकारी हिरासत में, छह पुलिसकर्मी घायल

Jantar Mantar: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन को रोकने के लिए अभूतपूर्व सुरक्षा बंदोबस्त किए गए और कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेता अभिजीत दीपके, चार पूर्व मुख्यमंत्रियों और यूट्यूबर ध्रुव राठी समेत सात हजार से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।

लुटियन दिल्ली में 30 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती
प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थल जंतर-मंतर पूरे दिन सुनसान नजर आया। प्रदर्शनकारियों को इलाके से दूर रखने के लिए लुटियन दिल्ली में 30 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई और कई स्तरों पर बैरिकेड लगाए गए।

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने के दौरान छह पुलिस कर्मी घायल
राष्ट्रीय राजधानी में जंतर-मंतर से लगे इलाकों में शनिवार को लगभग 3,000 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने के दौरान दिल्ली पुलिस के छह कर्मियों को चोटें आईं, जिनमें पिंक फोर्स की एक महिला सदस्य भी शामिल है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कम से कम दो स्थानों पर सुरक्षा कर्मियों पर पथराव भी हुए। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button