राजनीति

Delhi Politics: पराली जलाने की घटनाओं को लेकर रेखा गुप्ता ने पंजाब सरकार और अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पंजाब के तरनतारन जिले में पराली जलाने की कथित घटनाओं को लेकर राज्य की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल को मंगलवार को आड़े हाथ लेते हुए उन पर झूठे वादे करने तथा किसानों को धोखा देना का आरोप लगाया।

कहा, पंजाब में पराली की आग ने ही आप दा सरकार की पोल खोल दी
रेखा गुप्ता ने कहा कि सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि अरविंद केजरीवाल ने कहा था, एक साल दे दो, पंजाब में पराली जलना बंद करवा दूंगा। साल बीतते गए। किसान मदद का इंतजार करते रहे और आप दा सरकार उन्हें पराली जलाने की मजबूरी से निकालने के बजाय उनके हाल पर छोड़कर बैठी रही। तरनतारन में फिर पराली जलनी शुरू हो गई है। केंद्र सरकार ने पैसा दिया, मशीनें दीं, सब्सिडी दी, फिर भी भगवंत मान और केजरीवाल की आप दा सरकार जमीन पर व्यवस्था तक नहीं कर सकी। संसाधन पूरे मिले, लेकिन नीयत, इच्छाशक्ति और जवाबदेही तीनों फेल हैं। दिल्ली की जनता ने केजरीवाल को नकार दिया। क्या अब वो उस करारी हार की खीझ दिल्लीवालों पर निकाल रहे हैं? हम दिल्ली की हवा सुधारने के लिए दिन-रात नए समाधान जमीन पर उतार रहे हैं। उधर, पंजाब में पराली की आग ने ही आप दा सरकार की पोल खोल दी है। न तैयारी है, न समाधान। बस झूठे वादे और किसानों के साथ धोखा। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button