Delhi Crime: फर्जी माल ढुलाई और ट्रक बुकिंग सेवा के नाम पर ठगी, अवैध ई-सिगरेट बरामद; तीन आरोपी गिरफ्तार

Delhi News: देश में ठगी के मामले थम नहीं रहे हैं। नित ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने फर्जी माल ढुलाई (लॉजिस्टिक्स) और ट्रक बुकिंग सेवा के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को और अवैध ई-सिगरेट सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
ठगी में इनकी हुई गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार, ठगी के मामले में पकड़े गए आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद निवासी अमन (19) और दिल्ली में कापसहेड़ा निवासी नरेंद्र कुमार (23) के रूप में हुई है। दोनों सामानों की आपूर्ति करने का काम करते हैं।
अजमेरी गेट से 25 लाख रुपये की अवैध ई-सिगरेट बरामद, एक गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने प्रतिबंधित निकोटीन युक्त ई-सिगरेट के अवैध भंडारण का भंडाफोड़ करते हुए लगभग 25 लाख रुपये मूल्य की 1,200 ई-सिगरेट जब्त की हैं और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान दिल्ली में अजमेरी गेट निवासी शहजेब (28) के रूप में हुई है। आरोपी के पास से फॉक्सी ब्रांड के विभिन्न फ्लेवर वाली 1200 प्रतिबंधित ई-सिगरेट बरामद की गई हैं, जिन्हें प्लास्टिक के तीन डिब्बों में रखा गया था। (भाषा)



