क्राइम
ED Raid: ईडी ने वाटिका बिल्डर की 33 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

ED : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) गुरुग्राम ने गत 25 अगस्त को पीएमएलए 2002 के तहत दिल्ली-एनसीआर में वाटिका लिमिटेड और उसके प्रमोटर-डायरेक्टर से जुड़ी सात रिहायशी और कमर्शियल जगहों पर तलाशी अभियान चलाया।
कई अहम दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस बरामद
ईडी ने तलाशी के दौरान कई अहम दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस बरामद और जब्त किए गए। पीएमएलए 2002 के नियमों के तहत तीन महंगी लग्जरी गाड़ियां, गहने और बैंक अकाउंट/सिक्योरिटीज भी जब्त/फ्रीज की गईं, जिनकी कुल कीमत लगभग 33 करोड़ रुपये है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



