देश-दुनिया

Weather Update: मुंबई में भारी बारिश, थमी वाहनों की रफ्तार, दिल्ली में बारिश की संभावना

Mumbai Rain: मुंबई में मंगलवार को रातभर बारिश हुई। बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भर गया। वाहनों की रफ्तार थम गई। ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुईं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई, ठाणे और पालघर के लिए सुबह सात बजे ओरेंज अलर्ट जारी किया। मुंबई में बारिश के कारण ठाणे-बेलापुर रोड पर भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है।

मानसून की दस्तक के साथ मुंबई में 200 मिमी से अधिक बारिश, ट्रेन सेवाएं प्रभावित
मुंबई में भारी बारिश के कारण बुधवार सुबह उपनगरीय रेल सेवाएं प्रभावित हुईं, निचले इलाकों में पानी भर गया और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना, वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में
दिल्ली में बुधवार सुबह आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने शहर के कुछ अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश, गरज और बिजली चमकने का पूर्वानुमान जताया है। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। पालम में न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री कम है, जबकि लोधी रोड में यह 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम दर्ज किया गया। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button