देश-दुनिया

Noida Road Accident: नोएडा में सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

नोएडा एक्सप्रेस-वे (Noida Expressway) पर रविवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुबह छह बजे के करीब एक कार में सवार लोग नोएडा से एक्सप्रेसवे के रास्ते ग्रेटर नोएडा की तरफ जा रहे थे। उन्होंने बताया कि जैसे ही कार नोएडा के सेक्टर-146 मेट्रो स्टेशन के पास पहुंची तो वह सड़क किनारे खड़े एक वाहन से जा टकराई।

हादसे में इनकी हुई मौत
कार में अमन (27), उसके पिता देवी सिंह (60), मां राजकुमारी (50), विमलेश (40) और कमलेश (40) सवार थे और ये सभी दादरी की काशीराम कॉलोनी के रहने वाले थे। पुलिस ने बताया कि इस घटना में कार चला रहे अमन की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे। मामले की जांच की जा रही है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button