क्राइम
ED Raid: ईडी ने फर्जी सरकारी नौकरी घोटाले में कई राज्यों में की छापेमारी

ED: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फर्जी सरकारी नौकरी घोटाला मामले में धनशोधन की जांच के तहत बृहस्पतिवार को छह राज्यों में 15 स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई सरकारी नौकरियों के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र भेजने से जुड़े एक मामले में धनशोधन की जांच के तहत की गई।
ईडी ने कोलकाता में आई-पीएसी कार्यालय में की छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोलकाता में राजनीतिक परामर्श फर्म आई-पीएसी के परिसर के साथ-साथ कुछ अन्य स्थानों पर भी धनशोधन की जांच के तहत छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि आई-पीएसी के सह-संस्थापक एवं निदेशक प्रतीक जैन के परिसर की भी तलाशी ली जा रही है। (भाषा)


