क्राइम
Court News: अनुचित तरीकों के इस्तेमाल पर सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी से कहा, आप पूरी परीक्षा व्यवस्था को कर रहे हैं बर्बाद

CTET: उच्चतम न्यायालय ने एक आरोपी को फटकार लगाते हुए सोमवार को कहा कि वह पूरी सार्वजनिक परीक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर रहा है। इस व्यक्ति पर आरोप है कि उसने दिसंबर 2024 में उत्तर प्रदेश में आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) में अपने स्थान पर किसी और व्यक्ति को बैठाया।
कहा, कहा कि मुन्ना भाई अंदर रहना चाहिए
न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने यह भी कहा कि मुन्ना भाई अंदर रहना चाहिए। पीठ का इशारा परोक्ष तौर पर बॉलीवुड फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस की ओर ओर था। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)


