World Water Day: जल संरक्षण भावी पीढ़ियों के लिए जरूरी: नरेंद्र मोदी

World Water Day 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को विश्व जल दिवस के अवसर पर जल संरक्षण और सतत विकास को बढ़ावा देने की अपनी सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि पानी सभ्यताओं की जीवनरेखा रहा है और इसलिए इसे भविष्य की पीढ़ियों के लिए संरक्षित करना अधिक महत्वपूर्ण है।
मोदी सरकार में हर काम समय पर पूरा होता है, जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का प्रयास: सीआर पाटिल
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में जल संरक्षण के लिए हुए कार्यों का उल्लेख करते हुए शुक्रवार को कहा कि मोदी सरकार में हर काम समय पर शुरू होता है और समय पर ही पूरा होता है। पाटिल ने लोकसभा में वर्ष 2025-26 के लिए जलशक्ति मंत्रालय के नियंत्रणाधीन अनुदानों की मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए यह भी कहा कि जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का प्रयास हो रहा है। (भाषा)



