राजनीति

Parliament Monsoon Session: मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष ने किया हंगामा, बार-बार बाधित हुई राज्यसभा; बैठक दिन भर के लिए स्थगित

Rajya Sabha: संसद के मॉनसून सत्र के पहले दिन सोमवार को विपक्षी सदस्यों ने परीक्षाओं में कथित अनियमितता, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले और कुछ अन्य मुद्दों को लेकर हंगामा किया, जिसके कारण राज्यसभा की बैठक पांच बार के स्थगन के बाद दोपहर करीब ढाई बजे पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई। हंगामे के कारण उच्च सदन में प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं चल सके और कोई विधायी कामकाज भी नहीं हो सका।

मोदी सरकार युवा की आवाज दबाने की कोशिश कर रहीः मल्लिकार्जुन खरगे
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पेपर लीक के खिलाफ, बच्चे जंतर-मंतर पर बैठे हैं, लेकिन उनके ऊपर लाठीचार्ज करवाया जा रहा है। मोदी सरकार हमारे युवा की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है।

संसद में व्यवधान से देश और लोगों से जुड़े मामलों पर चर्चा में देरी होती है : सीपी राधाकृष्णन
राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने संसद के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को सदस्यों से उच्च सदन की गरिमा, अनुशासन और मर्यादा बनाए रखने का आह्वान करते हुए आग्रह किया कि वे कामकाज के समय से निपटारे पर ध्यान केंद्रित करें, क्योंकि हर व्यवधान से देश और लोगों से जुड़े मामलों पर चर्चा में देरी होती है। सभापति ने कहा कि मैं सदन के सभी पक्षों के सदस्यों से अपील करता हूं कि वे इस प्रतिष्ठित संस्था की गरिमा, अनुशासन और मर्यादा को बनाए रखें। हालांकि संसदीय लोकतंत्र में विचारों का मतभेद स्वाभाविक है, लेकिन उन्हें इस तरह से व्यक्त किया जाना चाहिए कि सदन की पवित्रता बनी रहे। व्यवधानों को इसके कामकाज को बाधित नहीं करने देना चाहिए। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button