राजनीति

Nayab Singh Saini: जानें-कौन हैं नायब सिंह सैनी, कैसे तय किया कंप्यूटर ऑपरेटर से सीएम तक का सफर

हरियाणा (Haryana) के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने बुधवार को विधायक दल का नेता चुना गया है। नायब ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के लिए भाजपा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और अन्य नेताओं ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात की और विधायकों द्वारा समर्थन पत्र सौंपा। नायब सिंह सैनी 17 अक्टूबर को लगातार दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

कंप्यूटर ऑपरेटर से शुरू किया सफर
हरियाणा में अंबाला के मिजापुर माजरा गांव में 25 जनवरी, 1970 को जन्मे नायब सिंह सैनी ने लॉ में स्नातक किया है। सैनी के पिता तेलुराम सैनी सैनिक रह चुके हैं । राजनीति में रुचि होने के कारण सैनी ने भाजपा के अंबाला पार्टी कार्यालय से कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में शुरुआत की थी। वो अंबाला युवा विंग के सक्रिय सदस्य हुआ करते थे। वो मेहनत के बल पर भाजपा के सशक्त ओबीसी चेहरा बन गए। उन्होंने साल 2014 में नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र (अंबाला जिला) से हरियाणा राज्य चुनाव लड़ा और विजयी हुए।

इस बार लाडवा से हासिल की जीत
वर्ष 2016 में वो मनोहर लाल सरकार में राज्य मंत्री थे। वर्ष 2019 के आम चुनाव में वे कुरुक्षेत्र से संसद सदस्य चुने गए। वर्ष 2023 में उन्हें भाजपा की हरियाणा इकाई का अध्यक्ष बनाया गया। 12 मार्च 2024 को उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री की शपथ ली थी। उनकी पत्नी का नाम सुमन है। 2024 के विधानसभा चुनाव में भी नायब सैनी करनाल से टिकट चाहते थे, लेकिन उन्हें लाडवा विधानसभा सीट से उतारा गया। उन्होंने लाडवा सीट से जीत हासिल की। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button