खेल-मनोरंजन
ISSF World Cup 2025: सिफत कौर समरा ने दिलाया अर्जेंटीना विश्व कप में भारत को पहला स्वर्ण पदक

ISSF World Cup: भारतीय निशानेबाज सिफत कौर समरा ने अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में चल रहे एफ निशानेबाजी विश्व कप में महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन (3पी) के फाइनल में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करके स्वर्ण पदक जीता।गौरतलब है कि यह आईएसएसएफ विश्व कप में भारतीय निशानेबाज सिफत कौर समरा का पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक है।

जानें, कौन हैं सिफत कौर समरा
सिफत कौर समरा पंजाब के फरीदकोट की रहने वाली हैं। उनके पिता पवनदीप सिंह किसान हैं। वह फरीदकोट की जीजीएस मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थीं। शूटिंग के साथ पढ़ाई मुश्किल हो रही थी। कॉलेज भी उनको सपोर्ट नहीं कर रहा थी। इस कारण उन्होंने डॉक्टरी की पढ़ाई ही छोड़ दी। अब उनका पूरा फोकस शूटिंग पर ही है। (भाषा)



