टॉप न्यूज
UP: रायबरेली में युवक की हत्या के मामले में राहुल गांधी बोले, न्याय सबको मिले
UP News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में सरेआम युवक की गोली मारकर हत्या के मामले पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि यहां पर जो सभी लोग हैं, वो न्याय मांग रहे हैं क्योंकि एक दलित युवा को जान से मारा गया है। पूरे परिवार को धमकाया गया है, एक व्यक्ति को मारा गया है लेकिन यहां कोई कार्रवाई नहीं हो रही है… यहां के एसपी मास्टरमाइंड पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, छोटे-छोटे लोगों को पकड़ रहे हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि मैं चाहता हूं कि उत्तर प्रदेश में हर वर्ग का आदर हो और न्याय सबको मिले… जब तक इस परिवार को न्याय नहीं मिलेगा तब तक हम पीछे नहीं हटने वाले हैं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



