Bihar Election 2025: इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो संविदा कर्मियों व जीविका दीदियों को करेंगे स्थायी, तेजस्वी यादव ने किया वादा

Bihar Assembly Election 2025: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को घोषणा की कि बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में कार्यरत सभी संविदा कर्मियों और करीब दो लाख जीविका दीदियों में शामिल सामुदायिक प्रेरकों (कम्युनिटी मोबिलाइजर) को महागठबंधन (इंडिया गठबंधन) की सरकार बनने पर स्थायी किया जाएगा।
तेजस्वी यादव ने की ये घोषणाएं
तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि सरकार की गलत नीतियों के कारण शारीरिक मानसिक और आर्थिक शोषण झेल रही जीविका दीदियों के जीवन में गुणात्मक परिवर्तन लाने वाली ऐतिहासिक घोषणाएं की है।
𝟏. जीविका 𝐂𝐌𝐬 (कम्युनिटी मोबिलाइजर) को स्थाई कर उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा देकर उनके वेतन को 𝟑𝟎𝟎𝟎𝟎/-₹ प्रतिमाह दिया जाएगा।
𝟐. जीविका समूह की दीदियों द्वारा लिए गए लोन के सूद को माफ़ करेंगे।
𝟑. जीविका समूह की दीदियों को 𝟐 वर्ष तक ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा।
𝟒. जीविका समूह की दीदियों को अन्य सरकारी कार्यों के निष्पादन के लिए प्रति माह 𝟐𝟎𝟎𝟎/- भत्ता दिया जाएगा।
𝟓. जीविका कैडरों का 𝟓 लाख तक बीमा कराया जाएगा।
𝟔. 𝐂𝐋𝐅, 𝐕𝐎 एव समूह के अध्यक्ष एव कोषाध्यक्ष को भी मानदेय दिया जाएगा। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



