नारी शक्ति

Republic Day: गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार वायुसेना के बैंड में महिला अग्निवीर होंगी शामिल

Republic Day Parade: देश के इतिहास में पहली बार 77वीं गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय वायुसेना के बैंड में नौ महिला अग्निवीर शामिल होंगी, जो कर्तव्य पथ पर अपने वाद्ययंत्रों से मधुर संगीत बजाते हुए मार्च करेंगी। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

फ्लाइट लेफ्टिनेंट करेंगी सहयोग
भारतीय वायुसेना (आईएएफ) ने यहां आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि फ्लाइट लेफ्टिनेंट अक्षिता धनखड़ 26 जनवरी को औपचारिक परेड से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रीय ध्वज फहराने के दौरान सहयोग करेंगी। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button