क्राइम
Court News: फर्जी मुकदमा दर्ज कराने वाले वकील को आजीवन कारावास, 5.10 लाख का जुर्माना भी लगाया

UP News: उत्तर प्रदेश में लखनऊ की एक विशेष अदालत ने एक वकील को दलित महिला की पहचान का दुरुपयोग कर अपने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ कई फर्जी मुकदमा दर्ज कराने का दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही, 5.10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया।
झूठे मुकदमे दर्ज कराने की साजिश रचने और कानून के दुरुपयोग का दोषी करार
विशेष न्यायाधीश (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम) विवेकानंद शरण त्रिपाठी ने मंगलवार को फैसला सुनाते हुए परमानंद गुप्ता को अपने प्रतिद्वंद्वियों को निशाना बनाने के लिए एक दलित महिला पूजा रावत के माध्यम से झूठे मुकदमे दर्ज कराने की साजिश रचने और कानून के दुरुपयोग का दोषी करार दिया है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



