Odisha Hospital Fire: ओडिशा के एससीबी अस्पताल के आईसीयू में आग लगने से 10 मरीजों की मौत, 11 कर्मी झुलसे

Odisha News: ओडिशा के कटक में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के आईसीयू में रविवार देर रात आग लगने से 10 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 11 कर्मी झुलस गए। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने यह जानकारी दी।
ओडिशा के अस्पताल में आग लगने की घटना में हुई जनहानि से अत्यंत व्यथित हूं : राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को ओडिशा के एक अस्पताल में आग लगने की घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
उपराष्ट्रपति ने ओडिशा के अस्पताल में आग में जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ओडिशा के कटक स्थित एक अस्पताल में लगी आग में 10 मरीजों की मौत पर दुख व्यक्त किया। उपराष्ट्रपति ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि वह इस दुखद घटना से बेहद व्यथित हैं। इस हादसे पर कई नेताओं ने दुख जताया है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



