राजनीति

Bihar Politics: लालू बोले-देश में मौजूदा हालात आपातकाल से भी बदतर, तेजस्वी ने कहा-बिहार से लोकतंत्र खत्म नहीं होने देंगे

Bihar News: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद ने रविवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के तहत देश में मौजूदा हालात आपातकाल से भी बदतर है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के लिए सासाराम रवाना होने से पहले पत्रकारों से ये बात कही। यात्रा रविवार को रोहतास जिले से शुरू हो रही है।

तेजस्वी यादव ने वोट चोरी के मुद्दे को लेकर भाजपा व चुनाव आयोग पर साधा निशाना
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कथित वोट चोरी के मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं चुनाव आयोग पर निशाना साधा और कहा कि लोकतंत्र की जननी बिहार से लोकतंत्र खत्म नहीं करने दिया जाएगा। इंडिया गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत के मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वोट की चोरी नहीं, बल्कि डकैती की जा रही है। गौरतलब है बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर इन दिनों सियासी दल अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटे हैं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button