राजनीति

Bihar Politics: बिहार में राजग की जीत पर चंद्रबाबू नायडू बोले-सही शासन ही सही राजनीति, कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग पर खड़े किए सवाल

Bihar News: बिहार में राजग की जीत पर सियासत जारी है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के संयोजक एन चंद्रबाबू नायडू ने बिहार में राजग को मिली प्रचंड जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शनिवार को प्रशंसा की। कहा कि इससे साबित होता है कि सही शासन ही सही राजनीति है।

कांग्रेस ने बिहार के नतीजे को बताया अविश्वसनीय
कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी और महागठबंधन की करारी हार के बाद शनिवार को मंत्रणा की ।निर्वाचन आयोग की भूमिका को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े किए। मुख्य विपक्षी दल ने यह भी कहा कि ये चुनाव परिणाम अविश्वसनीय हैं। कुछ सप्ताह में वह सबूत सामने रखेगा। बिहार चुनाव इस बार चर्चा में रहा। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button