क्राइम
MP News: दोस्त के साथ रील बनाने गई युवती से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी काबू

भारत (Bharat) में मध्य प्रदेश के इंदौर में अपने एक दोस्त के साथ रील बनाने गई 22 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने बुधवार को दो लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
मल्हारगंज थाने के प्रभारी शिव कुमार रघुवंशी ने बताया कि युवती ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह मंगलवार को अपने एक दोस्त के साथ रील बनाने शहर के बाहरी इलाके में गई थी, जहां दो लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया। (भाषा)



