शहर-राज्य
New Delhi Railway Station Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में मरने वाले बिहार के लोगों के परिजनों के लिए नीतीश ने किया मुआवजे का ऐलान

New Delhi Station Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात हुई भगदड़ में लोगों के मारे जाने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर शोक व्यक्त किया है।
इतनी मुआवजा राशि की की घोषणा
नीतीश ने भगदड़ में मारे गए बिहार के लोगों के परिजन को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से देने की घोषणा की है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)




