SIR: दिल्ली, पंजाब, तेलंगाना और कर्नाटक में एसआईआर की समय सीमा बढ़ी, जानें, कब प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची

Election Commission: निर्वाचन आयोग ने दिल्ली और तीन प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की समय सीमा को बुधवार को आगे बढ़ा दिया। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखे एक पत्र में आयोग ने कहा कि मतदाता सूची के मसौदे का प्रकाशन अब पांच अगस्त के बजाय 17 अगस्त को किया जाएगा।
दिल्ली में एसआईआर की समय सीमा बढ़ी, 19 अक्टूबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची
निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की समयसीमा को बुधवार को आगे बढ़ा दिया और अब राष्ट्रीय राजधानी में अंतिम मतदाता सूची 19 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखे एक पत्र में आयोग ने कहा कि मतदाता सूची के मसौदे का प्रकाशन अब पांच अगस्त के बजाय 17 अगस्त को किया जाएगा।
पंजाब में 12 अक्टूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची
भारत निर्वाचन आयोग ने पंजाब में मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) के कार्यक्रम में एक अक्टूबर की पात्रता तारीख को ध्यान में रखते हुए बदलाव किया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, तीन अगस्त तक बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे। मतदाता सूची का ड्राफ्ट 13 अगस्त को प्रकाशित किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची 12 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी।
कर्नाटक में 19 अक्टूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची
चुनाव आयोग ने कर्नाटक में एसआईआर कार्यक्रम में बदलाव किया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, कर्नाटक में अब बीएलओ आठ अगस्त 2026 तक घर-घर जाकर सत्यापन कर सकेंगे। ड्राफ्ट 17 अगस्त को जारी होगा, जबकि फाइनल वोटर लिस्ट 19 अक्तूबर को जारी होगी।
तेलंगाना में 12 अक्तूबर को आएगी अंतिम मतदाता सूची
भारत निर्वाचन आयोग ने तेलंगाना में मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) कार्यक्रम में एक अक्टूबर की पात्रता तिथि को ध्यान में रखते हुए बदलाव किया है. संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, मतदाता सूची का ड्रॉफ्ट 10 अगस्त को प्रकाशित किया जाएगा और फाइनल वोटर लिस्ट 12 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी।
ओवैसी ने मतदाताओं से 20 जुलाई तक एसआईआर फॉर्म जमा करने की अपील की
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को लोगों से मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभ्यास के तहत गणना प्रपत्र अंतिम तिथि से काफी पहले जमा करने की अपील की। उन्होंने दावा किया कि एसआईआर प्रक्रिया नागरिकता से जुड़ी हुई है। ओवैसी ने यहां एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि एआईएमआईएम ने हैदराबाद के मुस्लिम युवा की मदद से एक ऐप तैयार किया है, जिसे मतदाताओं को एसआईआर प्रक्रिया में सहायता देने के लिए बनाया गया है। (भाषा)



