राजनीति

Bihar Assembly Election: तेजस्वी यादव बोले, सरकार बनने पर महिलाओं को हर साल एकमुश्त 30 हजार रुपये देंगे

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से दो दिन पहले मुख्यमंत्री पद के लिए महागठबंधन के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने मंगलवार को कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है, तो माई बहिन योजना के तहत एक वर्ष की पूरी राशि के रूप में 30,000 रुपये सीधे महिलाओं के बैंक खातों में भेजे जाएंगे।

तेजस्वी यादव ने पटना में कही ये बात
पटना में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार बनने के बाद 14 जनवरी को हमारी सरकार एक साल का पूरा पैसा माता-बहनों के खाते में भेज देगी। यह हमारी बहनों के सशक्तीकरण की दिशा में पहला कदम होगा। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button