शहर-राज्य

Sambhal Violence: संभल में सुधर रहे हालात, आज स्कूल भी खुले

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में संभल की विवादित जामा मस्जिद परिसर में रविवार को सर्वे के दौरान भड़की हिंसा के तीसरे दिन मंगलवार को हालात में सुधार देखने को मिला और स्कूल भी खुले। संभल में रविवार जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हालत खराब हो गई, जिसमें पत्थर बाजी और आगजनी की घटना में चार लोगों की मौत हो गई और करीब 20 लोग घायल हो गए थे।

सपा सांसद बर्क, पार्टी विधायक के बेटे पर मुकदमा, कुल सात मुकदमों में 25 लोग गिरफ्तार
संभल जिले में जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान हुई हिंसा के मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) के क्षेत्रीय सांसद जियाउर्रहमान बर्क और संभल सदर सीट से सपा विधायक इकबाल महमूद के बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में अब तक कुल सात मुकदमे दर्ज करके 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया के साथ संयुक्त पत्रकार वार्ता में बताया कि हिंसा में घायल हुए दारोगा दीपक राठी ने 800 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया, जिनमें बर्क और इकबाल महमूद के बेटे सुहेल इकबाल को नामजद किया गया।

जामा मस्जिद प्रबंध समिति ने हिंसा के लिए प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार, डीएम ने किया खारिज
संभल की विवादित जामा मस्जिद की प्रबंधन समिति ने रविवार को मस्जिद परिसर के सर्वे के दौरान भड़की हिंसा के लिए स्थानीय प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए सोमवार को कहा कि मस्जिद की खुदाई की अफवाह फैलने से भीड़ उग्र हुई। जफर अली ने यहां पत्रकार वार्ता में हिंसा के मामले में स्थानीय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button