Samudra Pratap: पीएम मोदी बोले, समुद्र प्रताप के सेवा में शामिल होने से आत्मनिर्भरता को मजबूती मिली

Samudra Pratap: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि स्वदेश निर्मित प्रदूषण नियंत्रण पोत समुद्र प्रताप के तटरक्षक बल की सेवा में शामिल होने से आत्मनिर्भरता के दृष्टिकोण को मजबूती मिली है, यह सतत विकास की प्रतिबद्धता दर्शाता है।
इसलिए है खास
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि इंडियन कोस्ट गार्ड शिप (आईसीजीएस) समुद्र प्रताप कई वजहों से खास है, जिसमें यह बात भी शामिल है कि यह आत्मनिर्भरता के हमारे विजन को मजबूती देता है, हमारे सुरक्षा सिस्टम को बढ़ावा देता है और सस्टेनेबिलिटी के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय तटरक्षक बल के पोत समुद्र प्रताप को सेवा में किया शामिल
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को भारतीय तटरक्षक बल के पोत समुद्र प्रताप को सेवा में शामिल किया। यह भारत का पहला स्वदेश निर्मित प्रदूषण नियंत्रण पोत है और तटरक्षक बल के बेड़े का सबसे बड़ा जहाज है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



