देश-दुनिया

Delhi News: कार से महिला को कुचलने के आरोप में गिरफ्तार

Delhi Crime: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में धौला कुआं मेट्रो स्टेशन के पास कार से महिला को टक्कर मारने के मामले में 39 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

इसकी हुई गिरफ्तारी
हादसे में घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी राम कुमार दीक्षित के रूप में हुई है और उसे घटना के 24 घंटे के भीतर ही पकड़ लिया गया। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button