क्राइम
CBI Raid: सीबीआई ने बैंक धोखाधड़ी में अनिल अंबानी की आरकॉम के खिलाफ मामला दर्ज कर की छापेमारी

CBI: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित बैंक धोखाधड़ी के सिलसिले में शनिवार को रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसके परिसरों पर छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
इस धोखाधड़ी से भारतीय स्टेट बैंक को 2,000 करोड़ का नुकसान
आरोप है कि इस धोखाधड़ी से भारतीय स्टेट बैंक को 2,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। सीबीआई एस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



