देश-दुनिया
Nepal Flood: नेपाल में बाढ़ से अब तक 903 लोगों की मौत, 4250 लोग लापता; चीन ने बाढ़ पीड़ितों के लिए दी 22 लाख अमेरिकी डॉलर की सहायता

Nepal News: नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या सोमवार को बढ़कर 903 हो गई, जबकि आपदा के बाद अब भी करीब 4250 लोग लापता हैं। अधिकारियों ने बताया कि बचाव दल लगातार शव बरामद कर रहे हैं और लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। बचावकर्मी आपदा के छठे दिन लापता लोगों की तलाश और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने के प्रयास कर रहे हैं। प्रभावित सभी आठ जिलों से शव बरामद किए गए हैं।
चीन ने नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए 22 लाख अमेरिकी डॉलर की सहायता दी
चीन ने नेपाल में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ के पीड़ितों के लिए 22 लाख अमेरिकी डॉलर की वित्तीय सहायता दी है और राष्ट्रपति शी चिनफिंग तथा प्रधानमंत्री ली क्विंग ने इस आपदा में जान-माल के नुकसान पर शोक व्यक्त किया है। नेपाल सरकार ने सोमवार को यह जानकारी दी। (भाषा)



