Jyoti Malhotra: जासूसी मामले में अदालत ने यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की पुलिस हिरासत की अवधि चार दिन बढ़ाई

Jyoti Malhotra: हरियाणा में हिसार की एक अदालत ने यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की पुलिस हिरासत की अवधि बृहस्पतिवार को चार दिन के लिए बढ़ा दी। पुलिस प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। जासूसी के संदेह में गिरफ्तार यूट्यूबर (33) को पांच दिन की पुलिस हिरासत की अवधि समाप्त होने पर अदालत में पेश किया गया था।
हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति 2023 से पाकिस्तानी कर्मचारी के संपर्क में थी : पुलिस
पुलिस ने बुधवार को खुलासा किया कि यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा 2023 से एक पाकिस्तानी अधिकारी के संपर्क में थी। इस संबंध में एक सूत्र ने बताया कि जासूसी के संदेह में गिरफ्तार की गई मल्होत्रा नवंबर 2023 से पाकिस्तानी उच्चायोग में कार्यरत कर्मचारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के संपर्क में थी।
ज्योति को ‘अपने संपर्क’ के तौर पर तैयार कर रहे थे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से जुड़े लोग: पुलिस
जासूसी के आरोप में गिरफ्तार हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से जुड़े व्यक्ति कथित तौर पर अपने संपपर्क के तौर पर तैयार कर रहे थे। यह दावा हरियाणा के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को किया।अधिकारी ने कहा कि ज्योति मल्होत्रा पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिवसीय सैन्य संघर्ष के दौरान नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात एक पाकिस्तानी अधिकारी के कथित तौर पर संपर्क में थी।
ओडिशा के यूट्यूबर और पाक जासूस ज्योति मल्होत्रा के बीच संबंधों की जांच जारी : पुलिस
ओडिशा पुलिस ने पुरी के रहने वाले यूट्यूबर और ज्योति मल्होत्रा के बीच कथित संबंधों की जांच शुरू कर दी है, जिसे पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों को संवेदनशील जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुरी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनीत अग्रवाल ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि ट्रैवल विद जेओ नामक यूट्यूब चैनल संचालित करने वाली हरियाणा के हिसार की निवासी मल्होत्रा सितंबर 2024 में जब पुरी आई थी, तब यहां की एक महिला यूट्यूबर से संपर्क किया था। (भाषा)



