देश-दुनिया

India-America: भारत और अमेरिका ने रक्षा समझौते पर किए हस्ताक्षर

India-America: भारत और अमेरिका ने शुक्रवार को 10 वर्ष के एक रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे दोनों देशों के बीच बढ़ते रणनीतिक सामंजस्य का संकेत बताया। यह समझौता कुआलालंपुर में हुई बैठक के दौरान राजनाथ सिंह और उनके अमेरिकी समकक्ष पीटर हेगसेथ के बीच संपन्न हुआ। यह समझौता ऐसे समय पर हुआ है।

राजनाथ बोले, रक्षा समझौता हमारे द्विपक्षीय संबंधों का एक प्रमुख स्तंभ बना रहेगा
राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि पीटर हेगसेथ के साथ कुआलालंपुर में बैठक हुई। हमने 10 वर्षीय अमेरिका-भारत प्रमुख रक्षा साझेदारी ढांचे पर हस्ताक्षर किए। यह हमारी पहले से ही मजबूत रक्षा साझेदारी में एक नए युग की शुरुआत करेगा। यह रक्षा ढांचा भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों के संपूर्ण क्षेत्र को नीतिगत दिशा प्रदान करेगा। यह हमारे बढ़ते रणनीतिक अभिसरण का संकेत है और साझेदारी के एक नए दशक की शुरुआत करेगा। रक्षा समझौता हमारे द्विपक्षीय संबंधों का एक प्रमुख स्तंभ बना रहेगा। एक स्वतंत्र, खुले और नियम-आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र को सुनिश्चित करने के लिए हमारी साझेदारी महत्वपूर्ण है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

राजनाथ से मिले पीटर
पीटर हेगसेथ ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि मैंने अभी-अभी राजनाथ सिंह से मुलाकात की और 10 वर्षीय अमेरिका-भारत रक्षा ढांचे पर हस्ताक्षर किए। यह हमारी रक्षा साझेदारी को आगे बढ़ाता है, जो क्षेत्रीय स्थिरता और प्रतिरोध की आधारशिला है। हम अपने समन्वय, सूचना साझाकरण और तकनीकी सहयोग को बढ़ा रहे हैं। हमारे रक्षा संबंध पहले कभी इतने मजबूत नहीं रहे। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button