राजनीति

UP Politics: सपा और कांग्रेस का गठबंधन बरकरार रहेगा: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी और विपक्ष के ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की सहयोगी कांग्रेस का गठबंधन बरकरार रहेगा।

उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। सपा द्वारा बुधवार को इनमें से छह सीटों के लिये उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद सपा और कांग्रेस के गठबंधन के बरकरार रहने को लेकर उठ रही आशंकाओं के बीच अखिलेश का यह बयान महत्वपूर्ण माना जा सकता है।

‘नेता जी’ ने देश को समाजवादी विचारधारा से जोड़कर चलने का रास्ता दिखाया : अखिलेश
समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने अपने पिता सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि ‘नेता जी’ ने देश को समाजवादी विचारधारा से जोड़कर चलने का रास्ता दिखाया और पार्टी उनके सिद्धांतों को आगे बढ़ा रही है।

अखिलेश यादव ने सपा संस्थापक पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की दूसरी पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव सैफई में उनकी समाधि और प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि उनके पिता ने सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक चेतना जगायी और देश को समाजवादी विचारधारा से जोड़कर चलने का रास्ता दिखाया।(भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button