राजनीति

Delhi Politics: अरविंद केजरीवाल का आरोप, अमित शाह के फोन के बाद हुई सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी

Delhi News: दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के मामले में राजनीति गरमाने लगी है। बुधवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है है कि एसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह तक एसीबी का सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार करने का कोई प्लान नहीं था। फिर दोपहर में अमित शाह का फोन आया कि गिरफ्कर लो। तब गिरफ्तार किया। जाहिर है कि अब गिरफ्तारी इस बात से नहीं होती कि किसी ने कोई गुनाह किया है या नहीं बल्कि इस बात से होती है कि वे दोनों किसे गिरफ्तार करना चाहते हैं।

कहा, शाह बताएं कि उन्होंने जांच एजेंसी पर दबाव डालकर सत्येंद्र को क्यों गिरफ्तार करवाया
अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर एक अन्य पोस्ट में लिखा है कि अमित शाह बताएं कि उन्होंने जांच एजेंसी पर दबाव डालकर सत्येंद्र जैन को क्यों गिरफ्तार करवाया।

यह भी कहा अरविंद केजरीवाल ने
अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर एक अन्य पोस्ट में लिखा है कि गिरफ्तारी तब की जाती है, जब पुलिस को उस व्यक्ति से पूछताछ और जांच करनी हो। सत्येंद्र जैन की पुलिस ने कस्टडी ही नहीं ली। इसका मतलब सत्येंद्र से कोई पूछताछ नहीं करनी। केवल अमित शाह के दबाव के कारण उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

दिल्ली जल बोर्ड घोटाला मामले में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन समेत छह आरोपी अदालत में पेश
दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन, दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) उदित प्रकाश राय और चार अन्य आरोपियों को बुधवार को यहां एक अदालत में पेश किया गया। इन सभी को दिल्ली जल बोर्ड के सीवर शोधन संयंत्र (एसटीपी) परियोजनाओं की निविदा प्रक्रिया में कथित भ्रष्टाचार के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने गिरफ्तार किया है। एसीबी के एक बयान के अनुसार, अन्य आरोपियों में डीजेबी के पूर्व संविदा सलाहकार अंकित श्रीवास्तव तथा नागेंद्र यादव, राजा कुमार कुर्रा और पंकज वर्मा शामिल हैं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button