राजनीति
Bihar Politics: तेजस्वी यादव बने राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

Bihar News: बिहार के पटना में रविवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ये नेता रहे मौजूद
पटना के होटल मौर्या में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पार्टी नेता तेजस्वी यादव, मीसा भारती और अन्य नेता मौजूद रहे। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



