Delhi Air Pollution: दिल्ली की वायु गुणवत्ता गंभीर से बहुत खराब श्रेणी में दर्ज, हाई कोर्ट ने एयर प्यूरीफायर पर जीएसटी घटाने पर विचार करने का दिया निर्देश

Delhi Pollution: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने कहा कि बुधवार सुबह दिल्ली में हवा की गुणवत्ता में कुछ सुधार हुआ। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) गंभीर से बहुत खराब श्रेणी में आ गया है। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, सुबह एक्यूआई 336 दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार को यह 415 दर्ज किया गया था।
दिल्ली उच्च न्यायालय ने एयर प्यूरीफायर पर जीएसटी घटाने पर विचार करने का दिया निर्देश
दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में बिगड़ती वायु गुणवत्ता को देखते हुए जीएसटी परिषद को निर्देश दिया कि वह जल्द से जल्द बैठक करे और एयर प्यूरीफायर पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) कम करने या समाप्त करने पर विचार करे। मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ ने इस मामले को 26 दिसंबर के लिए सूचीबद्ध किया, ताकि संबंधित प्राधिकरणों की ओर से पेश वकील अदालत को यह बता सकें कि परिषद कब बैठक कर सकती है। (भाषा)



