देश-दुनिया
Court News: सैन्य प्रशिक्षण के दौरान दिव्यांग हुए कैडेट की दुर्दशा पर केंद्र से मांगा जवाब

Delhi News: उच्चतम न्यायालय ने प्रशिक्षण कार्यक्रमों के दौरान दिव्यांग होने के कारण चिकित्सा आधार पर सैन्य संस्थानों से बाहर कर दिए गए कैडेट्स की दुर्दशा पर स्वत: संज्ञान लेते हुए सोमवार को इस मामले में केंद्र और रक्षा बलों से जवाब मांगा।
कहा, बीमा कवर प्रदान करने की संभावना तलाशनी चाहिए
न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना और न्यायमूर्ति आर महादेवन की पीठ ने कहा कि केंद्र को विभिन्न सैन्य संस्थानों में कठोर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कैडेट्स को मृत्यु या दिव्यांगता की किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बीमा कवर प्रदान करने की संभावना तलाशनी चाहिए। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



