क्राइम

Maharashtra Crime: बैंक के सेवानिवृत्त कर्मचारी को वीडियो कॉल कर जालसाज ने 3.57 करोड़ रुपये ठगे

महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे जिले में सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी को वीडियो कॉल पर खुद को पुलिसकर्मी बनकर धमकी देने वाले एक जालसाज ने 3.57 करोड़ रुपये की कथित रूप से ठगी कर ली। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

वाट्सएप पर वीडियो काल में खुद को पुलिसकर्मी बताया
पुलिस के अनुसार, उल्हासनगर निवासी 74 वर्षीय पीड़ित को हाल ही में ‘वाट्सएप’ पर एक व्यक्ति का ‘वीडियो कॉल’ आया, जिसने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए उसकी एक अन्य व्यक्ति से बात कराई।

प्राथमिकी दर्ज
सेंट्रल पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि जालसाज ने पीड़ित को धमकाया और उससे विभिन्न बैंक खातों में 3.57 करोड़ रुपये स्थानांतरित करवा लिए। अधिकारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को अज्ञात जालसाज के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) (धोखाधड़ी) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।(भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button