खेल-मनोरंजन

Payal Kapadia: कौन हैं पायल कपाड़िया, जिनकी फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ को एशिया पैसिफिक स्क्रीन अवार्ड्स के लिए मिले पांच नामांकन

फिल्म निर्माता पायल कपाड़िया (Payal Kapadia) की फिल्म ऑल वी इमेजिन एज लाइट (All We Imagine As Light) को एशिया पैसिफिक स्क्रीन अवार्ड्स (Asia Pacific Screen Awards) के 17वें संस्करण में पांच नामांकन मिले हैं। फिल्म ऑल वी इमेजिन एज लाइट को 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में ग्रां प्री पुरस्कार मिला था।

जानें, कौन हैं पायल कपाड़िया
पायल कपाड़िया का जन्म मुंबई में हुआ। उन्होंने आंध्र प्रदेश के ऋषि वैली स्कूल से स्कूल की पढ़ाई पूरी की। मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज से उन्होंने इकोनॉमिक्स में ग्रेज़ुएशन किया। सोफिया कॉलेज से मास्टर्स की पढ़ाई की। उन्होंने फिल्म डायरेक्शन की पढ़ाई के लिए फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया जॉइन किया। पायल की मां नलिनी मालिनी भारत की फर्स्ट जनरेशन वीडियो आर्टिस्ट हैं।

ऑल वी इमेजिन एज लाइट की कहानी
ऑल वी इमेजिन एज लाइट मलयालम-हिंदी फीचर है। फिल्म में कनी कुश्रुति, दिव्या प्रभा, छाया कदम, ऋधु हरूण और अजीस नेदुमंगड़ जैसे एक्टर्स ने काम किया है। ये दो नर्सों (प्रभा और अनु) की कहानी है। वो साथ में रहती हैं। प्रभा की शादी अरेंज्ड है। उनका पति विदेश में रहता है। अनु, प्रभा से छोटी हैं, उसकी शादी नहीं हुई। वो एक लड़के से प्यार करती हैं। प्रभा और अनु अपनी दो दोस्तों के साथ एक ट्रिप पर जाती हैं। जहां वो खुद की पहचान तलाशती हैं। एक्सप्लोर करती हैं, उन्हें आजादी के मायने समझ आते हैं। ये फिल्म इस समाज में महिला होने, एक महिला का जीवन और उनकी आजादी जैसे मसलों पर बनी है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button