राजनीति
Haryana Election: हरियाणा में जेजेपी और एएसपी का गठबंधन, जानें-कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा चुनाव

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर जोड़-तोड़ और गठबंधन का दौर शुरू हो गया है। जननायक जनता पार्टी (JJP) और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन किया है। 90 सीटों में से JJP 70 सीटों पर और आजाद समाज पार्टी 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। प्रदेश में इस बार रोचक मुकाबला होने की संभावना है। सभी दल अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। (एएनआई)



