देश-दुनिया

Nepal Flood: नेपाल में बाढ़ से अब तक 469 लोगों की मौत, आपदास्थल पर जलस्तर बढ़ा, बाढ़ की नई चेतावनी जारी; चीन ने जारी किया अलर्ट

Nepal News: मध्य नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 469 हो गई। आपदा के बाद तीसरे दिन भी तलाश एवं बचाव अभियान जारी रहने के बीच और शव बरामद किए गए। नेपाल पुलिस ने एक बयान में कहा कि आठ जिलों से शव बरामद किए गए हैं।

नेपाल में आपदा स्थल पर जलस्तर बढ़ा, बाढ़ की नयी चेतावनी जारी
इस सप्ताह के शुरू में नेपाल में जो स्थान अचानक आई बाढ़ की चपेट में आया था वहां जलस्तर बढ़ने के बाद नेपाल प्रशासन ने एक बार फिर बाढ़ की चेतावनी जारी की है। यह चेतावनी शुक्रवार को जारी की गई। अधिकारियों ने इलाके के लोगों और बचाव कर्मियों से सुरक्षित जगहों पर जाने की अपील की है।

तिब्बत-नेपाल सीमा पर अचानक आई विनाशकारी बाढ़ के बाद चीन ने जारी किया अलर्ट
चीन ने तिब्बत-नेपाल सीमा पर अचानक आई विनाशकारी बाढ़ के बाद लेवल-चार का अलर्ट जारी किया है और चेतावनी दी है कि दो नदियों के संगम के पास बनी एक नई अवरोधक झील के टूटने का खतरा काफी बढ़ गया है जिससे निचले इलाकों में भीषण बाढ़ आ सकती है। अवरोधक झील वह झील होती है जो किसी प्राकृतिक रुकावट के कारण नदी या जलधारा का रास्ता बंद हो जाने से बनती है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button