क्राइम
Punjab News: पंजाब के अमृतसर में हेरोइन बरामद, दो मादक पदार्थ तस्कर हिरासत में

Amritsar News: पंजाब में अमृतसर जिले के एक सीमावर्ती इलाके के पास दो लोगों को हिरासत में लिया गया और उनके पास से एक किलोग्राम से अधिक हेरोइन जब्त की गई। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
छोटा फतेहवाल गांव के पास पकड़ा
अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ के जवानों और पंजाब पुलिस के मादक पदार्थ रोधी कार्यबल के कर्मियों ने दोनों आरोपियों को छोटा फतेहवाल गांव के पास पकड़ा। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। (भाषा)



