देश-दुनिया
PM Modi: पीएम मोदी कल आंध्र प्रदेश और कर्नाटक दौरे पर, नए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का करेंगे उद्घाटन

Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक का दौरा करेंगे। इस दौरान वह एक नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे तथा 17,900 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे।
विशाखापत्तनम में एएसआईपी सेमीकंडक्टर परियोजना का करेंगे शिलान्यास
प्रधानमंत्री मोदी विशाखापत्तनम में एएसआईपी सेमीकंडक्टर परियोजना का शिलान्यास भी करेंगे, जिसे 460 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश से विकसित किया जा रहा है। (भाषा)



