देश-दुनिया
Terrorism: राजनाथ सिंह बोले, आतंकवाद के इकोसिस्टम पर हो कड़ी और सामूहिक चोट

Rajanat Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि आतंकवाद के पूरे इकोसिस्टम को दृढ़तापूर्वक और सामूहिक रूप से ध्वस्त किया जाना चाहिए। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि आतंकवादियों को वित्तपोषित करने, उनका समर्थन करने या उन्हें शरण देने वालों के लिए कोई जगह नहीं हो सकती।
दुशांबे में राजनाथ सिंह
ताजिकिस्तान के दुशांबे में एससीओ शासन प्रमुखों की परिषद की बैठक में राजनाथ सिंह ने कहा कि आतंकवाद शांति और विकास के लिए सबसे गंभीर खतरों में से एक बन गया है। यह न केवल निर्दोष लोगों के जीवन को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि निवेश और व्यापार को भी बाधित करता है। (भाषा)



