देश-दुनिया

Delhi Building Collapse: दिल्ली के बुराड़ी में इमारत ढहने से दो लड़कियों समेत तीन की मौत

दिल्ली (Delhi) के बुराड़ी इलाके में चार मंजिला इमारत ढहने से दो लड़कियों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि ऑस्कर पब्लिक स्कूल के पास नवनिर्मित इमारत सोमवार शाम ढह गई थी। अब तक 12 लोगों को बचाया गया है। पुलिस के अनुसार, दो मृतकों की पहचान साधना (17) और राधिका (7) के रूप में हुई है, जबकि तीसरे व्यक्ति की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। बचाव अभियान जारी है और मलबे में और लोगों के फंसे होने की आशंका है। दिल्ली पुलिस ने सोमवार की रात एक बयान में कहा कि उसे शाम लगभग सात बजे इमारत ढहने की सूचना मिली। घटना की सूचना मिलते ही बचान अभियान शुरू किया गया। बचाव अभियान जारी है।

आतिशी ने कहा, प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद प्रदान की जाएगी
घटना के तुरंत बाद ही दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान की जाएगी। बुराड़ी में इमारत ढहने की यह घटना बेहद दुखद है। मैंने त्वरित राहत और बचाव कार्य सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय प्रशासन से बात की है। प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद प्रदान की जाएगी।

अरविंद केजरीवाल ने स्थानीय पार्टी विधायक को राहत एवं बचाव कार्य में सहायता करने का दिया निर्देश
पूर्व मुख्यमंत्री और आप अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से कहा कि स्थानीय पार्टी विधायक को राहत एवं बचाव कार्य में सहायता करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह घटना बहुत दुखद है। बुराड़ी से हमारे विधायक संजीव झा को निर्देश दिया गया है कि वे तुरंत पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वहां जाएं और बचाव कार्य में प्रशासन की मदद करें। साथ ही स्थानीय लोगों की हरसंभव मदद करें। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button