देश-दुनिया
UP News: हाई कोर्ट ने ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने के मामले में यूपी सरकार से मांगा जवाब

Allahabad High Court: इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार से ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाए जाने के मामले में जवाब मांगा है।
राज्य सरकार के फैसले को दी चुनौती
इस मामले में राज्य सरकार के उस फैसले को चुनौती दी गई है, जिसमें मौजूदा ग्राम प्रधानों को तब तक प्रशासक के तौर पर नियुक्त किया गया है, जब तक कि नए पंचायत चुनाव नहीं हो जाते और नए ग्राम प्रधान चुन नहीं लिए जाते। (भाषा)



